Asansol गर्ल्स कॉलेज में DLSA द्वारा जागरूकता कार्यक्रम
बंगाल मिरर, आसनसोल : अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजितआसनसोल, पश्चिम बर्दवान।ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) पश्चिम बर्दवान के तत्वावधान में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस (International Girls Day) के उपलक्ष्य में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में कानूनी सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता DLSA की माननीय सेक्रेटरी एवं जज श्रीमती अम्रपाली चक्रवर्ती ने की। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को शिक्षा, स्वाभिमान और सुरक्षा का अधिकार है और समाज के विकास में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्राओं को निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं और महिलाओं से संबंधित कानूनों की जानकारी भी दी।इस अवसर पर आसनसोल साइबर थाना की प्रभारी सर्णाली पाल और आसनसोल महिला थाना की इंचार्ज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं।















सर्णाली पाल ने छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि “डिजिटल युग में जागरूक रहना ही सुरक्षा है।” उन्होंने साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फेक आईडी, ओटीपी फ्रॉड और सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर उपयोगी जानकारी दी तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई।कार्यक्रम में आसनसोल गर्ल्स कॉलेज की टीचर-इन-चार्ज मोनिका शाह, IQAC कोऑर्डिनेटर डॉ. बीरू रजक, तथा पॉलिटिकल साइंस विभाग की कोऑर्डिनेटर डॉ. आइवी पात्रा सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएँ और बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई, जिसमें डॉ. बीरू रजक ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की Political science और DLSA के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
- আসানসোল প্রগতি ও বিএন ঘাঁটির যৌথ উদ্যোগে ১৪ তম রক্তদান শিবির

- রাণীগঞ্জ থানার পুলিশের জালে তিন দুষ্কৃতী, উদ্ধার বিভিন্ন সামগ্রী

- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের নার্সের রহস্য মৃত্যু, আবাসনের বাইরে দেহ উদ্ধার

- প্রয়াত মহাদেব মুখোপাধ্যায়ের ১৭ তম মৃত্যু বার্ষিকী পালন, আসানসোলে দুদিনের অনুষ্ঠানের আয়োজন

- কেন্দ্রীয় ট্রেড ইউনিয়নের ডাকা শিল্প ধর্মঘটের বিরোধিতায় আইএনটিটিইউসি , বার্নপুরে সভা


