BJP MLA का भतीजा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
बंगाल मिरर, दुर्गापुर: BJP MLA का भतीजा नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार। दुर्गापुर पश्चिम क्षेत्र के बीजेपी विधायक लक्षण घरुई के भतीजे सहदेव घरुई को नाबालिगा के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 2020 में कांकसा के अमला जोड़ा इलाके में बीजेपी नेता सहदेव घरुई पर पार्टी की ही एक नाबालिगा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा था। घटना के खुलासे के बाद राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया।













नाबालिगा के परिवार ने कांकसा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोपी सहदेव घरुई इलाके से फरार हो गया। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अदालत के आदेश पर कई बार उसके घर नोटिस भेजे गए, फिर भी वह फरार रहा। लंबे समय तक भगोड़ा बने रहने के बाद दो दिन पहले वह कांकसा के राजबांध क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पहुंचा। मंगलवार सुबह प्रातः भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और कांकसा थाने को सूचना दी।इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर दुर्गापुर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया।
आरोप है कि सहदेव ने नाबालिगा को धमकाकर दुष्कर्म किया, घटना का मोबाइल पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर बार-बार अपराध दोहराया। पीड़िता के बयान पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।


