ASANSOL

SIR पहले दिन जिले में बंटे 40 हजार फार्म, 23.27 लाख मतदाता : डीएम

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिला शासक एस पोन्नाबलम ने आज एस आई आर को लेकर एक संवाददाता सम्मेलन किया । उन्होंने कहा कि पूरे राज्य के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान जिले में भी आज से एन्यूमरेशन फॉर्म प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है उन्होंने कहा कि इसजिले में 2504 बीएलओ जो आज से एन्यूमरेशन फॉर्म मतदाताओं को देने के लिए निकल पड़े हैं उन्होंने कहा कि लक्ष्य रखा गया है कि आगामी दो दिनों के अंदर इस जिले के 23 लाख 27 हजार मतदाताओं तक यह फॉर्म दे दिए जाएं।

उन्होंने कहा कि हर एक मतदाता को दो फार्म दिया जाएगा जिसमें से एक फॉर्म भरकर बुथ लेवल ऑफिसर को देना होगा और दूसरा उसे ऑफिसर से साइन करवा कर मतदाता अपने पास रख लेंगे उन्होंने कहा कि हर एक बूथ लेवल ऑफिसर को प्रतिदिन 50 घरों में जाने का प्रयास करना होगा जिनके साथ राजनीतिक दलों के बुथ लेवल एजेंट भी रह सकते हैं। जिला शासक ने आज के आंकड़े बताते हुए कहा कि आज 40000 से ज्यादा फार्म वितरित किए जा चुके हैं आंकड़ा इससे ज्यादा हो सकता है लेकिन अभी तक कितनी संख्या के फॉर्म का डाटा एंट्री किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया अगले एक महीने तक जारी रहेगी वही जब उनसे पूछा गया कि आज फार्म वितरण के दौरान क्या किसी प्रकार की गड़बड़ी की खबर प्रशासन के पास है तो इस पर जिला शासक ने कहा कि अब तक इस तरह की कोई खबर इस जिले से नहीं आई है और अगर कहीं से इस प्रकार की खबर आती भी है तो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है उन्होंने कहा कि 1950 नंबर पर फोन करने पर एस आई आर से संबंधित किसी भी शिकायत या समस्या का निराकरण किया जाएगा इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से जिला शासक कार्यालय एसडीओ कार्यालय वीडियो कार्यालय में हेल्प डेस्क खोला गया है ताकि अगर इस प्रक्रिया को लेकर किसी के मन में कोई शंका है तो वह हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकता है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!