Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOLDURGAPUR

पश्चिम बर्धवान 9 सीटों पर 85 उम्मीदवार मैदान में,6 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस

बंगाल मिरर, स्नेहा गुप्ता,‌आसनसोल : पश्चिम बर्दवान जिले की 9 विधानसभा सीटों पर चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ हो गई है। नाम वापसी के अंतिम दिन 6 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अब कुल 85 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रह गए हैं। ताजा स्थिति के अनुसार जिले की सभी सीटों पर बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।सबसे अधिक उम्मीदवार दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा सीट पर हैं, जहां कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके बाद आसनसोल उत्तर सीट पर 13 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिससे इन दोनों सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों में आसनसोल उत्तर से मोहम्मद रिजवान, आसनसोल दक्षिण से संजीत कुमार यादव, दुर्गापुर पूर्व से नियाज अहमद खान, रानीगंज से गोपाल आचार्य, बाराबनी से मुकुल उपाध्याय और कुल्टी से आम जनता यूनियन पार्टी के ताहिर खान शामिल हैं।नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। बहुकोणीय मुकाबले के चलते वोटों का बिखराव तय माना जा रहा है, जिससे कई सीटों पर परिणाम रोचक और अप्रत्याशित हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *