ASANSOL

Asansol : विश्व मधुमेह दिवस पर वॉकथॉन संदेश— “चलें, स्वस्थ रहें, आज की सावधानी ही कल की सुरक्षा

बंगाल मिरर, आसनसोल: ”आसनसोल: विश्व मधुमेह दिवस पर मधुमेह को लेकर जनसचेतना बढ़ाने के उद्देश्य से आसनसोल कोलफील्ड डायबिटीज़ एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार सुबह छठे वर्ष का वॉकथॉन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आसनसोल के बीएनआर मोड़ से हुई, जो आगे बढ़ते हुए 10 बंगाल बीएन NCC ग्राउंड तक पहुंचा। पूरे मार्ग में स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े नारे, बैनर और प्रतिभागियों का उत्साह माहौल देखा गया।इस वॉकथॉन में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी, जिला शासक एस. पुन्‍नम्‍बलम, ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) नीलाद्रि रॉय, वेस्ट बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वी.के. ढल, उद्योगपति सचिन रॉय, आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एसीपी कुल्टी जावेद हुसैन, चिकित्सक डॉ. सत्रजीत राय, डॉ. सिद्धार्थ बंद्योपाध्याय, डॉ. पी.पी. दास समेत समाज के विभिन्न क्षेत्रों से कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

इसके अलावा लायंस क्लब ऑफ आसनसोल (ईस्ट), रोटरी क्लब, संस्कार क्लब, कुल्टी मादद फाउंडेशन, यूनाइटेड होप फाउंडेशन, कुल्टी महोत्सव, आसनसोल संस्कार, एनसीसी और आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस की बैंड टीम सहित कई सामाजिक व स्वेच्छासेवी संगठनों के सदस्य भी पदयात्रा में शामिल रहे।वॉकथॉन के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस विशेष चौकसी में थी। उनकी तत्परता और व्यवस्था ने प्रतिभागियों का ध्यान आकर्षित किया।

पदयात्रा के समापन पर डॉ. सत्रजीत राय और डॉ. सिद्धार्थ बंद्योपाध्याय ने कहा कि देश में मधुमेह के मरीजों की संख्या चिंताजनक गति से बढ़ रही है। ऐसे में प्रतिदिन पैदल चलना, नियमित व्यायाम, वजन पर नियंत्रण, संतुलित आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण बेहद आवश्यक है।दोनों चिकित्सकों ने यह भी कहा की मधुमेह सिर्फ एक बीमारी नहीं, बल्कि एक जीवनशैली की चुनौती है। चाहे कोई मरीज हो या न हो— हर व्यक्ति को अब अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क होना बेहद जरूरी है।आसनसोल कोलफील्ड डायबिटीज़ एसोसिएशन द्वारा आयोजित यह छठा वर्ष का वॉकथॉन अब स्वास्थ्य जागरूकता का एक वार्षिक प्रतीक बन चुका है।इस वर्ष का मुख्य संदेश था“चलें, स्वस्थ रहें; आज की सावधानी ही कल की सुरक्षा है।”

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!