Asansol मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा मिलन समारोह का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा आसनसोल क्लब में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने कहा कि वर्ष भर में व्यापारी कारोबार में व्यस्त रहते हैं। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य मनोरंजन के साथ ही एक-दूसरे से विचारों का आदान प्रदान करना है। शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ों व्यापारी और उनके परिजन आयोजन में शामिल हुए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये गये।














इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव सोमनाथ ठाकुर, राकेश बंसल ,सुभास रॉय दोनों प्रोग्राम चेयरमैन चंदन रॉय , विनय शर्मा, शुभाशीष मुखर्जी, चंदन मंडल,अमित सराफ,ट्रेजर द्विजा सिंहा,सरद सराफ, सत्यनारायण संघई, ,अमित बनर्जी, देवाशीष सेनगुप्ता, विक्रम बरनवाल, अशोक मिश्रा, दिलीप मसकरा, श्रीकांत गुप्ता, विमान साहा, अशोक गोराई, विजय अग्रवाल, अजय मसकरा आदि मौजूद थे। कृष्णम तोदी के स्टैंड अप कॉमेडी को सभी ने सराहा।


