Railpar में दूध से आसान ड्रग्स मिलना, नन्हें – मिस्टर पर निशाना : जितेन्द्र तिवारी
बंगाल मिरर, आसनसोल : भाजपा नेता और आसनसोल नगर निगम के पूर्व में जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आज भाजपा की तरफ से आसान कर उत्तर थाना को एक ज्ञापन सोपा गया इस बारे में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि हाल ही में रेल पर इलाके में आर्थिक भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया था जिसमें आरोपी को गिरफ्तार किया गया था उसे उत्तर थाना द्वारा रिमांड पर लिया गया था अभी वह एक दूसरे थाना के रिमांड पर है लेकिन उसे सिर्फ एक थाना से दूसरे थाना घुमाया जा रहा है अभी तक लोगो के पैसे की वसूली नहीं हुई है उन्होंने पुलिस से मांग की के तुरंत लोगों के पैसों की वसूली की जाए ।














इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन से रे पार जाने के सड़क पर रोजाना लगने वाले जाम पर अपनी चिंता जताते हुए कहा जाम को लेकर प्रशासन और सरकार को कोई चिंता नहीं है रोजाना हजारों लोग घंटो जाम में फंस रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल के रेल पर इलाके में ड्रग्स माफियाओं द्वारा युवाओं को ड्रग्स का शिकार बनाया जा रहा है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है । उन्होंने नन्हें मिस्टर पर भी निशाना साधा। उन्होंने पुलिस को 72 घंटे का समय दिया और कहा कि अगर उनकी मांगो पर 72 घंटे के अंदर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उसके बाद भाजपा द्वारा उत्तर थाने के सामने लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य, पार्षद गौरव गुप्ता, अभिराज शर्मा, ओम नारायण प्रसाद आदि मौजूद थे।


