WBP : बड़े पैमाने पर फेरबदल, 14 SP और 26 ASP स्तर के अधिकारियों का तबादला
बंगाल मिरर, एस सिंह: पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया है। राज्य के गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर 14 पुलिस अधीक्षक (एसपी) और 26 एडिशनल पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की घोषणा की है। यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है।पुलिस महानिदेशालय (डीजीपी) के आदेशानुसार, ये तबादले विभिन्न जिलों, रेंजों और विशेष इकाइयों के बीच किए गए हैं। सूत्रों के अनुसार, संवेदनशील जिलों में विशेष ध्यान दिया गया है। मालदा पुरुलिया बांकुरा के एसपी बदल दिए गए हैं। वही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसी वेस्ट के पूर्व आदेश को रद्द कर दिया गया है। से पहले अक्टूबर में 17 आईएएस अधिकारियों सहित 64 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए थे, जो चुनाव आयोग की विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) प्रक्रिया से पहले थे। अब यह पुलिस फेरबदल भी उसी श्रृंखला का हिस्सा माना जा रहा है।











पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च 2026 में होने की संभावना है, और चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के संशोधन पर जोर दिया है। पिछले महीनों में हुई बीएलओ की मौत जैसी घटनाओं के बाद पुलिस और प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। ये तबादले इसी पृष्ठभूमि में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।






