WBP Transfer : ACP, SDPO और DSP रैंक के 57 अधिकारियों का तबादला, ADPC के 6
बंगाल मिरर, एस सिंह, : विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में व्यापक तबादलों का दौर चलाया है। राज्य के गृह विभाग ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर ACP (असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस), SDPO (सब-डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) और DSP (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के 57 अधिकारियों के तबादले की घोषणा की है। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नर रेट के आधा दर्जन एसीपी बदले गए हैं। यह फेरबदल स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची शुद्धिकरण और कानून-व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।











तबादलों का पृष्ठभूमि और प्रभावपश्चिम बंगाल में फरवरी-मार्च 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की मौत जैसी घटनाओं के बाद दबाव बढ़ा था। विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इसे ‘चुनावी रणनीति’ बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को शिकायत की थी, जिसके बाद यह बड़ा फेरबदल हुआ। सरकारी सूत्रों के अनुसार, ये तबादले प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और संवेदनशील जिलों में नई ऊर्जा लाने के लिए हैं।कल लिस्ट में 14 SP (सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) स्तर के IPS अधिकारियों के अलावा 26 ASP (असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस) थे। आज DSP/SDPO/ACP स्तर के WBPS अधिकारियों को शामिल किया गया है, जो 57 हैं।






