DURGAPUR

Indian Bank ने 98 लाख लोन रिकवरी के लिए की बड़ी कार्रवाई

बंगाल मिरर, एस सिंह , बर्दवान : इंडियन बैंक की , दुर्गापुर सिटी सेंटर शाखा ने बड़ा रिकवरी अभियान चलाते हुए बुदबुद स्थित सत्यम एंटरप्राइज का भौतिक कब्जा (Physical Possession) ले लिया। कंपनी के खाते में कुल 98 लाख रुपये बकाया थे।यह कार्रवाई बैंक के डीजे में जोनल हेड आने के बाद दत्त के मार्गदर्शन में अधिकृत अधिकारी अमरेश बैसाखिया और श्री प्रवीण कुमार (मुख्य प्रबंधक-रिकवरी, जोनल ऑफिस के नेतृत्व में रिकवरी एजेंट एसएसजी ग्रुप के प्रमुख राजीव बनर्जी द्वारा की गई।

कार्रवाई के दौरान श्रेया राहा, दिनेश सेन शुभंकर लाहिरी और विप्लव आदि लोग मौजूद रहे। कार्रवाई के दौरान बताया गया की कंपनी ने इंडियन बैंक से लोन लिया था जो कुल बकाया 98 लाख रुपए हो गया था। लेकिन लोन भुगतान न किए जाने के बाद सरफेसी एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *