Niyamatpur Shootout : मास्टरमाइंड आसिफ पुलिस की गिरफ्त में
बंगाल मिरर, नियामतपुर : आसनसोल नगर निगम के अस्थायी कर्मी जावेद बारिक की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब 4 महीने बाद मुख्य आरोपी और घटना के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहम्मद आसिफ खान है, जो मृतक जावेद बारिक का दामाद बताया जा रहा है।क्या है पूरा मामला?यह सनसनीखेज वारदात इसी साल 29 अगस्त को कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर फाड़ी से कुछ ही दूरी पर हुई थी। हमलावरों ने शाम के वक्त जावेद बारिक को उनके घर के सामने ही गोलियों से भून दिया था। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।















मुख्य बातें:4 महीने बाद गिरफ्तारी: नियामतपुर फाड़ी की पुलिस ने लगातार छापेमारी के बाद गुरुवार रात मास्टरमाइंड मोहम्मद आसिफ खान को आसनसोल से धर दबोचा।अदालती कार्रवाई: शुक्रवार को आरोपी को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस की अपील पर न्यायाधीश ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए 4 दिनों की पुलिस हिरासत का निर्देश दिया।अब तक 9 गिरफ्तार: इस हत्याकांड में आसिफ समेत अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, आसिफ का एक अन्य साथी जावेद कुरैशी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
हत्या का कारण: प्रारंभिक पुलिस जांच के अनुसार, यह हत्या पारिवारिक जमीन विवाद को लेकर की गई थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी ताकि हत्या की साजिश और फरार आरोपियों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा सके
श


