कांग्रेस का बीडीओ को ज्ञापन 26 जीवित वोटर्स मृत दिखाने का आरोप !
बंगाल मिरर, जामुड़िया — जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी द्वारा जामुड़िया BDO आफिस में एक पत्र देकर बुथ संख्या 123 में हुई गड़बड़ी को उजागर किया गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि एस .आर . आई के प्रथम फेज में बुथ संख्या 123 में 26 ऐसे लोगों को मृत घोषित कर दिया गया जो जीवित है। साथ ही 28 व्यक्तियों को स्थायी तौर पर स्थानांतरित किया गया है लेकिन वे सभी 28 मतदाता वर्तमान में 123 नम्बर बुथ के स्थानीय वासी हैं।














पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव एवं जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने बीते मंगलवार को जामुड़िया बी डी ओ आफिस कार्यालय में सर्वदलीय बैठक में मुद्दे को असरदार तरीके से उठाया। तत्काल ही जामुड़िया बी डी ओ भास्कर विस्वास एवं जामुड़िया विधानसभा के लिए नियुक्त ए .आर . ओ सोमनाथ पाल ने कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुद्दों पर परिचर्चा कर वे सभी मांगों को मान लिया।
जिसमें बुथ संख्या 123 के उन सभी वंचित मतदाताओं का नाम फरवरी में प्रकाशित अंतिम वोटर लिस्ट के प्रकाशन में दर्ज होगा। 123 नम्बर बुथ के उन सभी मतदाताओं का नाम हियरिंग सेंटर पर पर 6 नम्बर फार्म भरकर बुथ संख्या 123 के मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा। आज जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के द्वारा जामुड़िया बी डी ओ को एक पत्र लिखकर ये मांग कि गई कि बुथ संख्या 123 के बी. एल . ओ को बदला जाए ।


