ASANSOL

Asansol : Ankur Sukriti में सुविधाओं का अभाव, निवासियों का बिल्डर पर गंभीर आरोप

बंगाल मिरर, आसनसोल :आसनसोल अंकुर सुकृति के निवासियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है इनका कहना है कि 2011 में बिल्डिंग बनना शुरू हुआ था उस समय बिल्डर ने अपार्टमेंट में घर लेने वाले लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे चाहे वह पानी की आपूर्ति हो या अग्निशमन की सुविधा लेकिन देखा जा रहा है कि एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। यहां श्री अरुण अग्रवाल, श्री मो. मुस्ताक अहमद, श्री प्रदीप शर्मा, श्री महेश शर्मा, श्री आनंद अग्रवाल, श्री सुनील मुकीम, श्री रमेश गंभीर, श्री अनिल गंभीर, श्री सतीश अरोरा, श्री हरिओम अरोरा, श्री अखिल जालान, श्री मनिन्द्र चौबे, श्री नितिन मिमानी, श्री अजय अग्रवाल, श्री संजय खेतान, श्री मनोज खेतान, श्री संजय शॉ, श्री धनेश शर्मा, श्री पुलक बनर्जी आदि मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि 2017 में बिल्डिंग बनकर तैयार हुई उसके बाद से धीरे-धीरे लोग आने लगे इस वक्त पूरे अपार्टमेंट में 42 लोग हैं लेकिन सबको पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है कॉरपोरेशन से पानी मंगवाकर वह अपना काम चला रहे हैं जब भी वह बिल्डर से इस बारे में बात करते हैं तो दोनों भाई यहां के निवासियों को सिर्फ आश्वासन देते हैं और कहते हैं की बहुत जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा आखिरी बार उनसे जुलाई के महीने में वार्तालाप हुई थी तब भी उन्होंने कहा था कि 7 दिनों के अंदर सारी समस्या का समाधान हो जाएगा लेकिन जुलाई से अब दिसंबर आ गया साल खत्म होने को है लेकिन अभी तक उनके समस्या का समाधान नहीं हुआ ।

उन्होंने साफ कहा कि उनके साथ बिल्डर ने धोखाधड़ी की है उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल गया तो आने वाले समय में वह प्रशासन के विभिन्न स्तरों पर अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे। वही इस संबंध में बिल्डर की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है। बिल्डर का पक्ष आने पर प्रकाशित करेंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!