West Bengal

Abhishek Banerjee नए साल की शुरुआत से करेंगे जिलों का दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता: 2026 विधानसभा चुनाव के पहले तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी जनवरी 2026 में पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों का व्यापक दौरा करने जा रहे हैं। उनके इस ‘यात्रापथ’ का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है, जिसमें उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों को कवर किया गया है। 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले अभिषेक बनर्जी की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य आगामी संगठनात्मक कार्यों और जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करना माना जा रहा है। 2 जनवरी को दक्षिण परगना से दौरे की शुरुआत होगी और 27 को हावड़ा सदर में समापन होगा। 25 को पश्चिम और पूर्व बर्द्धमान जिले में आयेंगे।

जनवरी माह का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार है:

2 जनवरी: दक्षिण 24 परगना * 3 जनवरी: अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी * 6 जनवरी: बीरभूम * 7 जनवरी: उत्तर दिनाजपुर * 8 जनवरी: मालदह * 9 जनवरी: राणाघाट, कृष्णनगर और बनगांव * 10 जनवरी: पुरुलिया * 12 जनवरी: कोलकाता * 13 जनवरी: कूचबिहार * 15 जनवरी: तामलुक * 16 जनवरी: मेदिनीपुर * 17 जनवरी: जंगीपुर और बहरामपुर * 19 जनवरी: बारासात * 21 जनवरी: बांकुड़ा और विष्णुपुर * 22 जनवरी: हुगली * 24 जनवरी: कांथी * 25 जनवरी: पश्चिम और पूर्व बर्धमान * 27 जनवरी: हावड़ा ग्रामीण और हावड़ा सदर

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *