ASANSOL

Asansol DRM पर गिरी गाज,सिमुलतला मालगाड़ी हादसे के बाद कार्रवाई !

सुधीर कुमार शर्मा को मिली कमान

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल रेल मंडल बिहार के जमुई जिले के सिमुलतला इलाके में हाल ही में सीमेंट से लदी मालगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में रेलवे बोर्ड ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। इस घटना के बाद पूर्वी रेलवे के आसनसोल डिवीजन की डिवीजनल रेलवे मैनेजर (DRM) विनिता श्रीवास्तव का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया गया है।सुधीर कुमार शर्मा बने नए DRMविनिता श्रीवास्तव की जगह अब सुधीर कुमार शर्मा को आसनसोल डिवीजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुधीर कुमार शर्मा वर्तमान में पूर्वी रेलवे में CMM/Wagon के पद पर कार्यरत थे। * वे एक अनुभवी अधिकारी हैं और इससे पहले अहमदाबाद डिवीजन के DRM के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।वेस्ट सेंट्रल रेलवे भेजी गईं विनिता श्रीवास्तवरेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विनिता श्रीवास्तव को अब वेस्ट सेंट्रल रेलवे (West Central Railway) में स्थानांतरित किया गया है।

CPRO ने की पुष्टि, लेकिन कारण स्पष्ट नहीं

पूर्वी रेलवे के कोलकाता मुख्यालय के सीपीआरओ (CPRO) शिवराम मांझी ने DRM के तबादले की आधिकारिक पुष्टि की है। हालांकि, रेलवे प्रशासन की ओर से इस अचानक हुए तबादले का कोई स्पष्ट या आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि सिमुलतला में हुए रेल हादसे को लेकर रेलवे बोर्ड ने यह सख्त कदम उठाया है।

घटनाक्रम:गौरतलब है कि हाल ही में आसनसोल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सिमुलतला सेक्शन में सीमेंट से लदी एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिससे रेलवे यातायात प्रभावित हुआ था और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!