ASANSOL-BURNPUR

Burnpur में गुरु गोविंद सिंह जयंती, शामिल हुए मंत्री, निगम आयुक्त

बंगाल मिरर, बर्नपुर : सिख समुदाय के दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर आज बर्नपुर गुरुद्वारे में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुवाणी पाठ और अरदास के माध्यम से गुरु गोविंद सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में राज्य के मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के कमिश्नर एकम जे. सिंह, आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी सहित बर्नपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से मंत्री मलय घटक, नगर निगम कमिश्नर एकम जे. सिंह एमएमआईसी गुरुदास चटर्जी को सम्मानित किया गया।इस दौरान मंत्री मलय घटक सहित सभी अतिथियों ने गुरु गोविंद सिंह जी को माथा टेक कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन त्याग, साहस और मानवता की रक्षा के लिए समर्पित रहा है, जो आज भी समाज को प्रेरणा देता है।कार्यक्रम के अंत में शांति, सौहार्द और भाईचारे की कामना की गई। गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति देखी गई और सभी ने लंगर ग्रहण किया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!