बांग्लादेशियों का फर्जी सर्टिफिकेट बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, रिक्की बाल्मीकि, सालानपुर : पश्चिम बंगाल मे चल रही एसआईआर परिकिर्या के बिच आसनसोल सलानपुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है, इस सफलता मे सलानपुर थाना पुलिस ने सलानपुर थाना अंतर्गत देंदुआ से इलाके से छोटन सेन नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है, छोटन सेन के ऊपर आरोप है की वह मयना सेन नाम की एक बांग्लादेशी महिला को भारतीय नागरिकता से जुड़ी कई कागजात और दस्तावेज जाली कागजातों के आधार पर उन विभागों से जुड़े अधिकारीयों को गुमराह कर बनाकर दे चूका था, जिसकी जाँच के दौरान छोटन सेन की करतूत सामने आई और सलानपुर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया,।














पुलिस सूत्रों के मुताबिक छोटन सेन ने मयना सेन ही नही बल्कि अन्य कई और बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता से जुड़ी कागजातों को बनाया है, जिसके लिये उसने उनसे मोटी रकम भी ली है, जिसकी जाँच भी चल रही है, जाँच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले मे और भी खुलासे हो सकते हैं


