BJP State Sankalpa Patra Committee गठित, अग्निमित्रा को बड़ी जिम्मेदारी
बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : बीजेपी पश्चिम बंगाल ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए राज्य संकल्प पत्र समिति का किया गठनकोलकाता: भारतीय जनता पार्टी, पश्चिम बंगाल ने आगामी 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी राज्य संकल्प पत्र समिति (State Sankalpa Patra Committee) का गठन कर दिया है। पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक परिपत्र के अनुसार यह समिति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। इस संबंध में अधिसूचना 24 जनवरी 2026 को जारी की गई है।














घोषित सूची के अनुसार, श्री तपस रॉय को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं डॉ. अशोक लाहिड़ी, विधायक को संयोजक तथा श्रीमती अग्निमित्रा पॉल, विधायक को सह-संयोजक बनाया गया है।समिति के अन्य सदस्यों मेंडॉ. चित्तरंजन मंडल,श्री मनोज टिग्गा, सांसद,डॉ. स्वपन दासगुप्ता,श्री शिशिर बजोरिया,डॉ. अमलकांति राय,श्रीमती वैषाली डालमिया,डॉ. अनिर्बान गांगुलीऔर अधिवक्ता देबजीत सरकार शामिल हैं।इस समिति को राज्य के लिए भाजपा का चुनावी संकल्प पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें जनता से जुड़े प्रमुख मुद्दों, विकास योजनाओं और नीतिगत प्राथमिकताओं को शामिल किया जाएगा।
इस निर्णय को भाजपा पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री समिक भट्टाचार्य ने स्वीकृति प्रदान की है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को भी इस गठन की जानकारी दे दी गई है।राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कदम 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों की दिशा में भाजपा की रणनीति को मजबूत करने वाला माना जा रहा है।


