Banglar Bari 2.0 : 20 लाख लोगों को घर बनाने के लिए राशि मिली
बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्धमान जिला शासक कार्यालय में आज बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया यहां पर पश्चिम वर्धमान जिला शासक एस पोन्नबलम पश्चिम बर्धमन जिला परिषद सभाधिपति विश्वनाथ बाउरी, जिला परिषद के मेंटर वी शिवदासन दासु के अलावा जिला प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे आज सिंगूर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस परियोजना के तहत 20 लाख लोगों को घर बनाने के लिए दी जाने वाली राशि का आवंटन किया इस बारे में विश्वनाथ बावरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आज सिंगूर में बांग्लार बाड़ी परियोजना के तहत 20 लाख लोगों को आवास बनाने के लिए राष्ट्रीय उपलब्ध कराई ।















उन्होंने कहा कि यह राशि आज ही उनके अकाउंट में चली जाएगी इसके अलावा और भी कई परियोजनाएं ममता बनर्जी द्वारा लोगों को दिए गए विश्वनाथ बावरी ने कहा कि 2025 में 12 लाख और 2026 की शुरुआत में और 20 लाख यानी 32 लाख लोगों को घर बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से राष्ट्रीय उपलब्ध कराई गई है इसके अलावा घटाल मास्टर प्लान को भी मुख्यमंत्री द्वारा आज अनुमोदन दे दिया गया उन्होंने कहा कि टीएमसी सांसद देव द्वारा लंबे समय से केंद्र सरकार से इस मास्टर प्लान के लिए कहां जा रहा था लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया इसलिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य सरकार की तरफ से इसे अनुमोदन दिया गया

