ASANSOL

पुण्यतिथि पर गुलाम सरवर को सामाजिक कार्यों से श्रद्धांजलि

बंगाल मिरर, आसनसोल : शआसनसोल नगर निगम के पूर्व मेंबर मेयर-इन-काउंसिल, पूर्व बरो चेयरमैन और रेलपार वार्ड 28 के लोकप्रिय काउंसलर गुलाम सरवर के निधन को एक वर्ष पूरा हो गया। 1 फरवरी 2025 की रात उनका निधन हुआ था। उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दीपक गुप्ता की ओर से सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर दीपक गुप्ता ने गुलाम सरवर की स्मृति में जरूरतमंद लोगों के बीच 100 कंबल वितरित किए और नादार लोगों को दोपहर का भोजन कराया।

दीपक गुप्ता ने कहा कि गुलाम सरवर न केवल एक बड़े राजनीतिक नेता थे, बल्कि एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी। उनकी सेवाएं अविस्मरणीय हैं और उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।उन्होंने कहा कि गुलाम सरवर के निधन से उनके परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ-साथ आम जनता भी गहरे शोक में डूबी हुई थी। उनके जाने का दुख आज भी हर किसी के दिल में है। दीपक गुप्ता ने भावुक होते हुए कहा कि गुलाम सरवर उनके लिए पिता समान थे और उनके निधन से वह स्वयं को अनाथ महसूस करते हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की

।बताया गया कि गुलाम सरवर की याद में बर्नपुर स्थित ओल्ड एज होम में दोपहर का भोजन कराया गया। इसके अलावा आसनसोल लोको ब्रिज के पास, वार्ड 14 नोनिया बोड़ी ग्राम, आसनसोल स्टेशन के बाहर और शहर के फुटपाथों पर गरीब, नादार और मजबूर लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए।इस कार्यक्रम में दीपक गुप्ता के साथ उनकी बेटी आगमिया गुप्ता, तृणमूल नेता बरूणमय विश्वास, राम प्रवेश, संजय साहा, मंथन ठाकुर और मोहम्मद जहांगिर उपस्थित थे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *