ASANSOL

Asansol : पोलो मैदान में 6 से 16 फरवरी तक इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर

आसनसोल चैंबर ऑफ़ कामर्स और सीसीजी मार्केटिंग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पोलो मैदान में आने वाले 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स की तरफ से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा आज इसे लेकर आसनसोल के मुर्गा सोल इलाके में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और इस ग्रैंड ट्रेड फेयर के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा अध्यक्ष ओम बगड़िया नरेश अग्रवाल सत्यनारायण दारू का पवन गुटगुटिया राजू अग्रवाल अमर प्रसाद धर्मवीर प्रसाद सीसीजी ग्रुप के अरिंदम चटर्जी सुकुमार चटर्जी संजय गांगुली उपस्थित थे ।

इस बारे में शंभू नाथ झा ने बताया कि आसनसोल नगर निगम की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी सीसीजी मार्केटिंग के सहयोग से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जाएगा इस बार इस ट्रेड फेयर का यह छठा साल होगा ट्रेड फेयर का अनुष्ठानिक उद्घाटन 7 फरवरी को मंत्री के हाथों से किया जाएगा इस बार भी अन्य सालों की तरह विदेश से भी स्टॉल लगाने के लिए लोग आ रहे हैं सात देश और 16 राज्य से लोग आ रहे हैं और अपने स्टाल लगा रहे हैं उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि 6 से 16 फरवरी तक पोलो ग्राउंड में चलने वाले इस ग्रैंड ट्रेड फेयर का वह हिस्सा बने इस बार के ट्रेड फेयर में फर्नीचर तथा इंटीरियर प्रोडक्ट इंटरनेशनल प्रोडक्ट परिधान गहने और चमड़े के प्रोडक्ट ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक्स सहित हैंडीक्राफ्ट हैंडलूम जूट की सामग्रियों पर ज्यादा जोर दिया गया है

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *