ASANSOL

DRM Asansol संग्रह मौर्य ने कार्यभार ग्रहण किया

बंगाल मिरर, आसनसोल : संग्रह मौर्य ने आज (03.02.2026) पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। निवर्तमान मंडल रेल प्रबंधक, श्री सुधीर कुमार शर्मा (आइआरएसएस) ने औपचारिक रूप से मंडल का कार्यभार श्री मौर्य को सौंप दिया।श्री संग्रह मौर्य भारतीय रेलवे इंजीनियरिंग सेवा (आइआरईएस), 1996 बैच के ग्रुप ‘ए’ अधिकारी हैं।

उन्होंने आइआइटी दिल्ली से स्ट्रक्चर्स में एम.टेक और दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री हासिल की है।आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्री मौर्य उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में मंडल रेल प्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, उन्होंने मणिपुर परियोजना के लिए मुख्य इंजीनियर (निर्माण) और पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में मुख्य इंजीनियर (डिजाइन) के रूप में काम किया।

उन्होंने इरकॉन (आइआरसीओएऩ) इंटरनेशनल लिमिटेड में भी काम किया, जहां वे प्रतिष्ठित उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना से निकटता से जुड़े थे, और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में जटिल सुरंग और पुल निर्माण कार्यों में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।श्री मौर्य ने उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (ट्रैक) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं, जहाँ उन्होंने संरक्षा बढ़ाने और ट्रैक विकास कार्यों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *