Asansol क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए बैठक
99% टोटो का पंजीकरण संपन्न, अगले कुछ महीनों में रूट भी
बंगाल मिरर, बर्नपुर : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ट्रैफिक पीवीजी सतीश के साथ आज आसनसोल बस और मिनी बस एसोसिएशन के पदाधिकारीयों केक बैठक हुई इस बैठक में आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया के अलावा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के ट्रैफिक विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे यहां पर आसनसोल क्षेत्र को जाम मुक्त करने के लिए क्या-क्या करने की आवश्यकता है इसके बारे में विचार विमर्श किया गया बैठक के दौरान डीसी ट्रैफिक ने बताया कि लगभग 99% टोटो का पंजीकरण संपन्न हो चुका है अगले कुछ महीनों में इन सभी टोटो को रूट भी दे दिया जाएगा।














उन्होंने कहा कि बस मालिकों को अक्सर टोटो को लेकर शिकायत रहती है उम्मीद है कि अगले कुछ महीनो में यह शिकायत पूरी तरह से दूर हो जाएगी और इस क्षेत्र को जाम मुक्त करवाया जा सकेगा इस बारे में राजू अहलूवालिया ने कहा कि आज की बैठक में मूलत बस और मिनी बस एसोसिएशन के लोग उपस्थित थे और आसनसोल क्षेत्र को किस तरह से जाम मुक्त किया जा सके इस मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया ।
इसके अलावा बस परिवहन से जुड़े लोगों को जागरूक भी किया गया ताकि वह शहर को जाम मुक्त रखने में अपना योगदान दें परिवहन कमी यात्रियों खासकर महिलाओं और बच्चों के साथ अच्छा आचरण करें इन सब मुद्दों को लेकर भी आज की बैठक में चर्चाहुई वही आसनसोल बस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बिजन मुखर्जी ने कहा कि आज के बैठक में उनकी तरफ से यह प्रस्ताव रखा गया कि वोल्वो एसबीएसटीसी और इंटर स्टेट बसों को काली पहाड़ी में जो बस स्टैंड बनाया गया है वहां से संचालित किया जाए।


