RANIGANJ-JAMURIA

ECL वित्तीय संकट का असर सातग्राम–श्रीपुर क्षेत्र में घरेलू बिजली आपूर्ति पर आंशिक रोक, भड़के राजनीतिक दल

बंगाल मिरर, आसनसोल/पश्चिम बर्धमान:ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) ने सातग्राम–श्रीपुर क्षेत्र में घरेलू बिजली आपूर्ति को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, गंभीर वित्तीय संकट और पावर हेड के तहत बजट लगभग समाप्त हो जाने के कारण तत्काल बिजली संरक्षण उपाय लागू किए जा रहे हैं।निर्देश के तहत सात्रग्राम–श्रीपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी इकाइयों में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक घरेलू बिजली आपूर्ति बंद रखने का आदेश दिया गया है।

यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू होगी और इसे अस्थायी कदम बताया गया है, ताकि बिजली खपत और खर्च पर नियंत्रण किया जा सके।पत्र में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि अभी से प्रभावी नियंत्रण उपाय नहीं अपनाए गए, तो मार्च 2026 से घरेलू बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद किए जाने की संभावना है, क्योंकि बजट की उपलब्धता नहीं रह सकती।ईसीएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश सक्षम प्राधिकारी के निर्देश और स्वीकृति के बाद जारी किया गया है।

सभी एजेंटों और संबंधित इकाइयों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने और कर्मचारियों व हितधारकों को इसके प्रति जागरूक करने को कहा गया है।इस फैसले से क्षेत्र के कर्मचारियों और आवासीय इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है, क्योंकि दिन के समय बिजली कटौती से दैनिक जीवन और जरूरी कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है।

इसे लेकर श्रमिक संगठन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए प्रबंधन को पत्र लिखा है। भाजपा नेता पूर्व मेयर जितेंद्र तिवारी ने इसे अमानवीय करार दिया और कहा की अभी माध्यमिक की परीक्षा चल रही है ऐसे में यह निर्णय सही नहीं है ‌। एटक नेता रमेश सिंह सिंह ने भी से लेकर कड़ी आपत्ति जताई और प्रबंधन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि क्या यह सिर्फ कर्मियों पर लागू होगा अधिकारियों के लिए नहीं।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!