Asansol में इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का उद्घाटन
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के पोलो मैदान में 16 फरवरी तक आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स और सीसीजी मार्केटिंग की ओर से इंडिया ग्लोबल ग्रैंड ट्रेड फेयर का आयोजन किया जा गया है। आज अड्डा अध्यक्ष कबि दत्ता एवं आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने उद्घाटन किया ।इस मौके पर यहां आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा नरेश अग्रवाल सत्यनारायण दारूका पवन गुटगुटिया प्रेम गोयल सी मुरली अमर प्रसाद धर्मवीर प्रसाद, सुरजीत सिंह मक्कड़ सीसीजी ग्रुप के चंदन चटर्जी, अरिंदम चटर्जी उपस्थित थे ।















चैंबर के सचिव शंभू नाथ झा ने बताया कि यह ट्रेड फेयर का छठा वर्ष है इस बार 7 देशों और 16 राज्यों से प्रतिभागी अपने स्टॉल लगाए हैं।
मेले में फर्नीचर व इंटीरियर, इंटरनेशनल प्रोडक्ट्स, परिधान, गहने, चमड़े के उत्पाद, ब्यूटी एंड कॉस्मेटिक्स के साथ हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम और जूट उत्पादों पर विशेष जोर है। चैंबर ने सभी से मेले में शामिल होने की अपील की है। यहां 225 स्टाल लगाए गए हैं


