ASANSOL

Asansol – Bokaro Memu सेवा फिर शुरू, आज उद्घाटन, 10 से नियमित देखें टाइम टेबल और रूट

बंगाल मिरर,‌आसनसोल। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे बोर्ड ने आसनसोल–बोकारो स्टील सिटी के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन संख्या 63591/63592 को फिर से शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस संबंध में रेलवे बोर्ड द्वारा 7 फरवरी 2026 को आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। यह ट्रेन कोरोना काल के समय से ही बंद थी। लंबे समय से इसे फिर से चालू करने की मांग की जा रही थी।
जारी आदेश के अनुसार, ट्रेन संख्या 63592 आसनसोल से सुबह 7 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह 11:15 बजे बोकारो स्टील सिटी पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 63591 बोकारो स्टील सिटी से शाम 3:40 बजे रवाना होकर शाम 7:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी।



यह ट्रेन बर्नपुर, दामोदर, मधुकुंडा, मुराडीह, रामकनाली, बेरो, जोयचंडी पहाड़, गढ़ध्रुबसवर, अनारा, बागलिया, कुस्तौर, छारड़ा, पुरुलिया, गौरिनाथधाम, चास रोड, गरजापुर, डामरूघुटु, पुंडाग और राधागांव समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह मेमू सेवा सप्ताह में छह दिन (रविवार को छोड़कर) चलेगी। ट्रेन का प्राथमिक रखरखाव आसनसोल में किया जाएगा। आज इसका औपचारिक उद्घाटन होगा वहीं 10 फरवरी से नियमित रूप से परिचालन किया जाएगा।
इस ट्रेन का पुणे संचालन होने से रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों और कामकाजी लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!