ASANSOL

Asansol में लगी भयावह आग

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के अंतर्गत गिरजा मोड़ ट्रक स्टैंड के पीछे बिसप हाउस के पास स्थित परित्यक्त रेलवे क्वार्टर के समीप सोमवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।स्थानीय लोगों के अनुसार, वहां लंबे समय से गंदगी का ढेर और सूखी पत्तियां जमा होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया। कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं और घना धुआं फैलने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस तथा दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *