ASANSOL

Asansol नवनिर्मित गोधुली गुरुनानक गुरुद्वारा का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के गोधुली इलाके में आज नवनिर्मित गुरु नानक गुरुद्वारा का उद्घाटन किया गया इस मौके पर यहां आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भराड़ा तथा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थिति से यहां पर मंत्री मलय घटक तथा एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे इस मौके पर यहां कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया दिल्ली और कोलकाता से आए कीर्तनी जत्था द्वारा यहां पर गुरबाणी का पाठ किया गया ।

वहीं मंत्री ने इतनी जल्दी इतने भव्य गुरुद्वारे के निर्माण के लिए अमरजीत सिंह भरारा और उनकी पूरी टीम के सरहाना की और कहा कि जब इस गुरुद्वारे का शिलान्यास किया गया था तभी वह यहां पर आए थे और आज इतनी जल्दी इतने भाव गुरुद्वारे के निर्माण के उद्घाटन के समय आकर वह खुद को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।

वही अमरजीत सिंह भरारा ने कहा कि इतनी जल्दी इतने बड़े और भाव गुरुद्वारे के निर्माण के पीछे उनकी पूरी टीम का हाथ है और इसके लिए उन्होंने आसनसोल की जनता सिख समाज और मंत्री सहित प्रशासन के सभी को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में गुरुद्वारों की सेवा करने का प्रयास किया और यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इसमें थोड़ी बहुत कामयाबी मिली

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!