KULTI-BARAKAR

कुल्टी में सनसनी: बेटे ने मां को गोली मारकर की हत्या, घर में आग लगाकर खुद की जान दी

बंगाल मिरर, कुल्टी/आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल के कुल्टी इलाके में गुरुवार देर रात एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बेटे ने पहले अपनी मां को गोली मारकर हत्या कर दी और फिर घर में आग लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना कुल्टी थाना अंतर्गत आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 72 के कुल्टी कॉलेज मोड़ के पास रामकृष्ण पल्ली में रात करीब 12 बजे हुई। मृतकों की पहचान संध्या मुखोपाध्याय (76) और उनके बेटे राजा मुखोपाध्याय (50) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि परिवार के मुखिया दयामय मुखोपाध्याय पिछले दो दिनों से काशीपुर में अपनी बेटी के घर पर थे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वह शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे कुल्टी पहुंचे।स्थानीय लोगों के अनुसार, गुरुवार रात उन्होंने घर से गोली चलने जैसी दो आवाजें सुनीं और फिर आग की लपटें देखीं। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलने पर कुल्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की एक इंजन के साथ आग पर काबू पाया गया।आग बुझाने के बाद घर के अंदर से मां और बेटे को झुलसी हुई हालत में बरामद किया गया। रात करीब 3 बजे पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।प्राथमिक जांच में सामने आया है कि पिछले कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था। बुधवार को बेटे राजा ने अपने पिता के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद पिता घर छोड़कर चले गए थे। इसके बाद राजा अपनी मां के साथ घर में रह रहा था।

दयामय मुखोपाध्याय ने बताया कि उनके बेटे ने पहले उनकी पत्नी को गोली मारी और फिर खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि घटना के समय वह घर पर नहीं थे और रात में ही उन्हें इस बारे में सूचना मिली।जानकारी के मुताबिक, राजा मुखोपाध्याय एक निजी फैक्ट्री में गनमैन के रूप में कार्यरत थे, हालांकि पिछले छह महीनों से वह काम पर नहीं जा रहे थे। उनके पास लाइसेंसी बंदूक होने की भी बात सामने आई है।पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के कारण ही यह घटना हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!