मारवाड़ी ढप कार्यक्रम का आयोजन, फागुन के रंग – उमंग में झूमे लोग
बंगाल मिरर, आसनसोल : फागुन के अवसर पर सृष्टि नगर के पास स्थित स्वस्तिक अपार्टमेंट में मारवाड़ी ढप कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर मुंशी बाजार के मारवाड़ी ढप मंडल के सभी लोग एवं सृष्टि नगर एवं उसके आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। इस अवसर पर मारवाड़ी भाषा में देशी लोकगीत गाकर लोगों को लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया।पल्लो लटके गोरी को….. और रंग दे रे भाया और रंग….. तेरे नाम की दो चूड़ी देजा रे मणिहारा…. आदि अनेक मारवाड़ी गीत गाये गए।सभी लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल आदि लगाकर फागुन मास के अवसर पर इस कार्यक्रम का आनंद उठाया। ज्ञातव्य है कि फागुन मास के अवसर होली के समीप *मुंशी बाजार ढप मंडल* द्वारा इस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर प्रतिदिन ढप कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है एवं समाज के लोगों को पुरानी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है ।














खासकर युवाओं में इसका उत्साह भरपूर देखा जा रहा है। ढप के इस कार्यक्रम मैं समाज के पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं एवं छोटे बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया। महिलाएं एक दूसरे के साथ राजस्थान के प्रसिद्ध घूमर नृत्य करती हुई दिखाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजकों ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शंकर लाल शर्मा, नरेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल,राजेंद्र प्रसाद केडिया, अरविंद मिहारिया, नंदकिशोर शर्मा, टीटू गाड़ियां, विनय शर्मा, विक्रम शर्मा विजय माखरिया सुजीत गुप्ता रॉबिन शर्मा चिंटू अग्रवाल, अमित शर्मा,अभिषेक केडिया, सुदीप अग्रवाल,विष्णु जालूका, विमल अग्रवाल, हर्षवर्धन शर्मा, राजीव पारीक सुभाष पारीक,आनंद पारीक तथा महिलाओं में रजनी अग्रवाल सुमन शर्मा सुष्मिता पारीक शिल्पी सुल्तानिया अमिता खेतान गुंजन शर्मा रश्मि केडिया मेघा जालान कृष्ण मीहारिया सीमा अग्रवाल मीरा अग्रवाल कोमल शर्माआदि महिलाओं के साथ-साथ स्वास्तिक अपार्टमेंट के मुख्यतः सभी परिवार उपस्थित थे।

