ASANSOL

आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मामले में जांच की मांग, पुलिस की सराहना

बंगाल मिरर, आसनसोल, 24 फरवरी: आसनसोल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी और India Awake के चेयरमैन Firoz Khan FK ने गहरी चिंता जताते हुए इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन की तत्परता और कार्रवाई की सराहना भी की।मिली जानकारी के अनुसार, 24 फरवरी को सुबह करीब 11:30 बजे Asansol Court के जिला जज को एक ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट प्रशासन और Asansol-Durgapur Police Commissionerate ने तुरंत अलर्ट जारी किया और एहतियातन पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा लिया गया।

फिरोज खान एफके ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और चिंताजनक है, जो न्याय व्यवस्था पर सीधा हमला है। उन्होंने बताया कि समय रहते पुलिस और कोर्ट प्रबंधन की सक्रियता से किसी भी संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।उन्होंने Sunil Kumar Choudhary, पुलिस आयुक्त, को पत्र लिखकर पुलिस विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में तुरंत सक्रिय होकर आवश्यक कदम उठाए, जिससे आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना है।

साथ ही, उन्होंने इस मामले में कुछ प्रमुख मांगें भी रखीं, जिनमें गहन और निष्पक्ष जांच, ईमेल के स्रोत की तकनीकी जांच, दोषियों की शीघ्र पहचान और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शामिल है। इसके अलावा, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की भी मांग की गई है।इंडिया अवेक ने विश्वास जताया कि पुलिस प्रशासन अपने सक्षम नेतृत्व में इस मामले में सख्त और निर्णायक कार्रवाई करेगा तथा न्याय व्यवस्था और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!