Asansol POPSK में बम का ईमेल, मची खलबली
बंगाल मिरर, आसनसोल : मंगल और बुधवार को आसनसोल अदालत में बम होने का ईमेल आया था जिस वजह से आसनसोल अदालत परिसर में खलबली मच गई थी आज आसनसोल में जीटी रोड के किनारे बाजार क्षेत्र में स्थित हेड पोस्ट ऑफिस परिसर में बने पासपोर्ट कार्यालय में बम होने का ईमेल आने से पासपोर्ट कार्यालय और हेड पोस्ट ऑफिस परिसर में खलबली मच गई ।














इस बारे में कार्यालय के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट कोमल सिंह ने बताया कि आज कोलकाता कार्यालय से उन्हें इस बात की जानकारी दी गई कि आसनसोल हेड पोस्ट ऑफिस कार्यालय में बम रखा हुआ है और वह बम 1:15 पर फटेगा इसके बाद पुलिस प्रशासन को खबर दी गई और पासपोर्ट कार्यालय और हेड पोस्ट ऑफिस को खाली करवाया गया पुलिस जांच कर रही है पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद ही पासपोर्ट कार्यालय और हेड पोस्ट ऑफिस में कामकाज फिर से शुरू होगा ।
आपको बता दें कि इस ईमेल के आने से उन लोगों को भारी परेशानी हुई जो आज अपना पासपोर्ट बनाने के लिए पासपोर्ट कार्यालय आए थे पूरे कार्यालय को खाली करवा दिया गया अब उन्हें यह नहीं पता कि उन्हें अगली बार कब बुलाया जाएगा।

मंगलवार और बुधवार लगातार दो दिन आसनसोल अदालत में बम होने की ईमेल आई, जिसके बाद आसनसोल अदालत परिसर में बम की दहशत फैल गई। पुलिस प्रशासन की ओर से बम स्क्वाड और डॉग स्क्वाड के साथ आसनसोल अदालत परिसर की तलाशी ली गई, लेकिन कोई बम नहीं मिला। आज गुरुवार को भी आसनसोल अदालत के कोने-कोने में पुलिस की सक्रियता देखने को मिली। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरतते हुए सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया था। आज भी पुलिस अधिकारी डॉग स्क्वाड के साथ आसनसोल अदालत परिसर में मौजूद थे।

