RANIGANJ-JAMURIA

Raniganj में कूड़ेदान में मिले वोटर कार्ड

बंगाल मिरर, रानीगंज : इस वक्त पूरे बंगाल में एस आई आर को लेकर विवाद चल रहा है इस परिस्थिति में कल रात रानीगंज के साहेब बांध में एक डस्टबिन से 25 से ज्यादा वोटर कार्ड पाए गए। लोगों ने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी पुलिस के अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने डस्टबिन से तकरीबन 25 के आसपास वोटर कार्ड अपने जब्त कर लिया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उनका असली वोटर कार्ड उनके घर में है लेकिन यहां आकर देखा कि उनके नाम का एक और वोटर कार्ड डस्टबिन में पड़ा हुआ है। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने कभी भी अपना वोटर कार्ड कहीं जमा नहीं किया था। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि उनके वोटर कार्ड का बेजा इस्तेमाल किया जा चूका हो।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आरिज जलिस ने डस्टबिन में वोटर कार्डों के पाये जाने को बेहद चिंताजनक बताया । उन्होंने कहा कि आजकल पुराना वोटर कार्ड लेकर नया डिजिटल वोटर कार्ड दिया जा रहा है हालांकि अगर पुराना वोटर कार्ड जमा लिया भी जाता है तो उसे भी एक नियम के तहत चुनाव आयोग द्वारा नष्ट किया जाता है इस इस तरह से डस्टबिन में फेंक नही दिया जाता। उन्होंने इस बात की जांच की मांग की।

दुसरी तरफ बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि घटना की सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि 25 से ज्यादा वोटर कार्ड डस्टबिन में पड़े हुए हैं उन्होंने इस तरह से एक जरूरी दस्तावेज डस्टबिन में पाए जाने पर चिंता जताई मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि बिहार चुनाव में उत्तर प्रदेश या गुजरात के लोगों ने आकर मतदान किया और भाजपा की जीत पक्की की। भाजपा बंगाल में भी वैसा कुछ करना चाहती है लेकिन बोरो चेयरमैन ने दावा किया कि बंगाल में यह तरीके कामयाब नहीं होंगे क्योंकि यहां पर ममता बनर्जी है।

ममता बनर्जी ने यह साबित कर दिया है कि किस तरह से एक वोटर कार्ड के सीरियल नंबर का इस्तेमाल करके दूसरी जगह वोटर कार्ड बनाया जा रहा है और वहां पर भाजपा को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि इस बारे में उन्होंने पुलिस प्रशासन से बात कर ली है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में वह वीडियो से भी बात करेंगे और यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि जो वोटर कार्ड पाए गए हैं वह किन क्षेत्रों के हैं

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!