ASANSOL

Asansol Uttar में सबसे ज्यादा 28,767,दुर्गापुर पूर्व में सबसे कम 8,485 वोटर JO लॉगिन में

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बर्धमान में 1.37 लाख से अधिक मामलों की समीक्षा, प्रशासनिक गतिविधियां तेजपश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में मतदाता सूची और संबंधित मामलों की समीक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से कुल 1,37,539 मामलों को जांच और समीक्षा के लिए JO लॉगिन में भेजा गया है।

जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भेजे गए मामलों की संख्या इस प्रकार है—275 पांडाबेश्वर – 10,105,276 दुर्गापुर पूर्वा – 8,485,277 दुर्गापुर पश्चिम – 11,582,278 रानीगंज – 17,847, 279 जामुड़िया – 13,440, 280 आसनसोल दक्षिण – 16,278,281 आसनसोल उत्तर – 28,767,282 कुल्टी – 22,509,283 बरबनी – 8,526

इन आंकड़ों में सबसे अधिक मामले आसनसोल उत्तर क्षेत्र से सामने आए हैं, जबकि सबसे कम मामले दुर्गापुर पूर्वा और बरबनी क्षेत्र से दर्ज किए गए हैं।प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, इन मामलों की समीक्षा प्रक्रिया तेजी से जारी है और इसका उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाना है। अधिकारियों का कहना है कि सभी लंबित मामलों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों से पहले किसी प्रकार की गड़बड़ी न रहे।इस बड़े पैमाने की समीक्षा प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!