ASANSOL

Asansol के Deputy Mayor Adjudication में

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में मतदाता सूची पुनरीक्षण के बाद जारी अंतिम सूची को लेकर एक अहम मामला सामने आया है, जिसमें डिप्टी मेयर वसीमुल हक का नाम भी शामिल होने की जानकारी मिली है।सूत्रों के अनुसार, हाल ही में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कई मतदाताओं के नामों को लेकर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। इसी क्रम में डिप्टी मेयर वसीमुल हक के नाम को एडजुडिकेशन प्रक्रिया में बताया जा रहा है।

संबंधित चुनाव अधिकारियों द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों का सत्यापन और आवश्यक कागजातों की समीक्षा की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी मामलों का निष्पक्ष तरीके से निपटारा किया जाएगा और नियमों के अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। ।फिलहाल सभी की नजरें एडजुडिकेशन के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि डिप्टी मेयर का नाम मतदाता सूची में यथावत रहेगा या उसमें कोई बदलाव किया जाएगा

वसीम उल हक का कहना है कि चुनाव आयोग किस तरह से कार्य कर रहा है या आईसीसी पता चलता है कि तीन बार के जनप्रतिनिधि का नाम विचाराधीन सूची में है। उन्होंने सभी तरह का दस्तावेज दिए और सुनवाई में भी गए थे इसके बाद भी ऐसा हुआ।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!