अधिवक्ता एवं टीएमसी नेता प्रमोद सिंह का निधन
बंगाल मिरर, आससनसोल : आसनसोल के युवा अधिवक्ता एवं टीएमसी नेता प्रमोद सिंह का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान कोलकाता में निधन हो गया। मंगलवार को शव आसनसोल लाया गया। प्रमोद के निधन की खबर से उनके करीबी शोक स्तब्ध हैं। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले प्रमोद कल्ला मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गये थे। इसके बाद दुर्गापुर और फिर कोलकाता में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी मौत हो गई।














प्रमोद सिंह के निधन पर राज्य के मंत्री मलय घटक, प्रदेश तृणमूल सचिव वी शिवदासन दासु, पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी, उपमेयर अभिजीत घटक, जिला टीएमसी नेता रूपेश यादव, पूर्णेंदु चौधरी, राजेश तिवारी पिन्टू गुप्ता, संजय सिंह आदि ने आदि ने प्धन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

