ASANSOL

Asansol SIR मुद्दे पर कांग्रेस के दो गुटों का अलग-अलग प्रदर्शन

बंगाल मिरर, आसनसोल: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) के मुद्दे पर सोमवार को आसनसोल में कांग्रेस के दो अलग-अलग गुटों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। दोनों गुटों ने अलग-अलग स्थानों से आंदोलन करते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

पहले गुट की ओर से गिरजा मोड़ इलाके में पथ अवरोध किया गया। इस कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के कांग्रेस काउंसलर एस.एम. मुस्तफा, प्रसेनजीत पुइतुंडी और शाह आलम शाह सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। नेताओं ने आरोप लगाया कि वैध मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाने की साजिश की जा रही है, जिसे कांग्रेस स्वीकार नहीं करेगी।

वहीं दूसरे गुट की ओर से पश्चिम बर्दवान जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती के नेतृत्व में रवींद्र भवन से एसडीओ कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। जुलूस जब एसडीओ कार्यालय पहुंचा तो मुख्य द्वार बंद पाया गया और वहां पुलिस प्रशासन तैनात था। इस पर कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता हरजीत सिंह, शशि दुबे, गौरव राय, शोभिक मुखर्जी, वंदना राय, मेघना मन्ना आदि उपस्थित थे।

बाद में कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। देवेश चक्रवर्ती ने कहा कि जब तक स्वच्छ और पारदर्शी मतदाता सूची प्रकाशित नहीं होती और सभी वैध मतदाताओं के नाम उसमें शामिल नहीं किए जाते, तब तक कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!