ASANSOL

Krishna Prasad का धुआंधार अभियान जारी, 14 को पीएम की सभा में जाने का आह्वान

बंगाल मिरर, आसनसोल:जैसे-जैसे बंगाल में विधानसभा चुनाव  नजदीक आ रहा है सभी पार्टियों की तरफ से अपनी-अपनी तत्परता को बढ़ाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से भी जनसंपर्क पर विशेष जोर दिया जा रहा है भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद द्वारा पिछले कई महीनो से लगातार पश्चिम बर्धमान जिले के विभिन्न इलाकों में घूम घूम कर जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा रही है इस दौरान कृष्णा प्रसाद द्वारा अपने स्तर पर उनकी समस्याओं को दूर करने का भी प्रयास किया जा रहा है और उन्होंने कई मामलों में लोगों की विभिन्न समस्याओं का अपने स्तर पर निराकरण भी किया है.इसके साथ ही 14 कोलकाता में होने वाली पीएम मोदी की रैली के लिए जोर – शोर से प्रचार कर रहे हैं।

इसी क्रम में कल कृष्णा प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा की तरफ से आसनसोल नगर निगम के 52 और 54 नंबर वार्ड इलाकों में तुरी पाड़ा और डोमपाड़ा में मंडल तीन अंतर्गत 40 और 41 नंबर बुथ इलाकों में वास्तविक वितरण का कार्यक्रम किया गया और जनसंपर्क अभियान चलाया गया इस मौके पर दोनों ही जगहों पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे कृष्णा प्रसाद ने कहा कि पिछले 15 वर्षों में यहां के लोगों ने टीएमसी के पक्ष में मतदान किया लेकिन विकास के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया अब समय आ गया है कि परिवर्तन किया जाए उन्होंने यहां के लोगों से आग्रह किया कि आने वाले बंगाल विधानसभा चुनाव में वह परिवर्तन के पक्ष में मतदान करें ताकि घर शौचालय सुरक्षा पानी बिजली सड़क जैसे बुनियादी सुविधाओं के लिए यहां के लोगों को तरसना ना पड़े

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!