पीएम की सभा के लिए हवन करेंगे कृष्णा प्रसाद
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के कल्ला इलाके में समाजसेवी और भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकार सम्मेलन कर कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड परेड ग्राउंड में होने वाली सभा की सफलता के लिए उनके आवास के पास मैदान में हवन का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में ब्रिगेड की सभा में पहुंचकर प्रधानमंत्री की बात सुनने का आग्रह किया और कहा कि बंगाल में परिवर्तन की हवा चल रही है, जो मोदी के आगमन से आंधी में बदल जाएगी।














कृष्णा प्रसाद ने बताया कि चैती छठ के अवसर पर जल्द ही वस्त्र वितरण सहित कई सामाजिक कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 22 मार्च को नहाय-खाय, 23 को खरना, 24 को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 25 को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा।
इसके साथ ही उन्होंने आसनसोल उत्तर क्षेत्र के रेलपार इलाके में युवाओं के नशे की बढ़ती समस्या, 25 नंबर वार्ड में तालाब भरकर बाजार निर्माण तथा 28 नंबर वार्ड में चालू स्कूल को तोड़ने के आदेश का आरोप लगाते हुए प्रशासन और विधायक मलय घटक पर क्षेत्र के विकास और कानून व्यवस्था की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

