भाजपा जिला कमेटी में जयदेव को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर तृणमूल ने उठाए सवाल
बंगाल मिरर, दुर्गापुर: दुर्गापुर में भाजपा द्वारा कथित कोयला कारोबारी जयदेव खां को आसनसोल दक्षिण संगठनात्मक जिला में “स्थायी आमंत्रित सदस्य” बनाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस ने जिला कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर निशाना साधा।














प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष Narendranath Chakraborty, जामुड़िया के विधायक Hare Ram Singh, तृणमूल नेता वी. शिवदासन दासु, महिला अध्यक्ष असिमा चक्रवर्ती और श्रमिक संगठन के अध्यक्ष अभिजीत घटक सहित अन्य नेता मौजूद थे। तृणमूल नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर ‘माफिया राज’ के खिलाफ बोलती है, लेकिन दूसरी ओर विवादित कोयला कारोबारियों को ही पार्टी में जगह दे रही है।

तृणमूल ने यह भी दावा किया कि जयदेव खां की नजदीकियों को लेकर केंद्रीय नेताओं Amit Shah और Pralhad Joshi के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर भी सवाल उठे हैं।
वहीं भाजपा नेता Jitendra Tiwari ने पलटवार करते हुए कहा कि तृणमूल को पहले अपने नेताओं से जुड़े अवैध कारोबार के आरोपों पर ध्यान देना चाहिए, उसके बाद भाजपा पर टिप्पणी करनी चाहिए।

