इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन आसनसोल शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल :: इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन, आसनसोल शाखा की ओर से आज आसनसोल जिला अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संस्था से जुड़े सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई।














इस मौके पर इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन के मृण्मय कांति घोष, मंटू दास गुप्ता, आलोक गुप्ता, विवेक राय, शुभम कुमार, आप मंडल, निर्मल मुखर्जी, सुमित दत्त सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। शिविर के दौरान कुल 20 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

