इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा
बंगाल मिरर, आसनसोल: ऋण नहीं चुकाने के मामले में Indian Bank ने सोमवार को गौरांडी स्थित आइडियल फूड प्रोडक्ट्स नामक आटा मिल पर कब्जा कर लिया।बैंक सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2011 में आसनसोल के आपकार गार्डेंस शाखा से 32 लाख रुपये का ऋण लिया गया था, जिसे समय पर नहीं चुकाने के कारण उक्त बैंक खाता एनपीए घोषित कर दिया गया। मिल के मालिक स्नेहाशीष सुर बताए जाते हैं।ऋण की अदायगी नहीं होने पर 16 मार्च 2026 को बैंक ने कानूनी प्रक्रिया के तहत फ्लोर मिल पर कब्जा ले लिया।














इस दौरान बैंक के मुख्य प्रबंधक प्रवीण कुमार, आपकार गार्डेंस शाखा के मुख्य प्रबंधक बिकास बरनवाल, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी तथा अधिवक्ता संग्राम सिंह समेत दिनेश सेन, अभिनाश यादव, राकेश श्रीवास्तव, बिप्लब भट्टाचार्य और शुभंकर लाहिड़ी मौजूद थे।यह पूरी कार्रवाई बैंक के जोनल हेड अनिर्बान दत्त और डीजीएम निलेश कुमार के निर्देश पर की गई।

