ECI का चाबुक, चुनाव घोषणा के साथ ही बदले मुख्य एवं गृह सचिव
बंगाल मिरर, कोलकाता: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के बाद आयोग ने राज्य के कुछ वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के निर्देश जारी किए हैं।निर्वाचन आयोग द्वारा 15 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार, 1993 बैच के आईएएस अधिकारी दुश्यंत नारियाला को पश्चिम बंगाल सरकार का मुख्य सचिव (Chief Secretary) नियुक्त करने का निर्देश दिया गया है। वहीं 1997 बैच की आईएएस अधिकारी संगमित्रा घोष को गृह एवं पर्वतीय मामलों की प्रधान सचिव (Principal Secretary, Home and Hill Affairs) के पद पर तैनात करने को कहा गया है।














आयोग ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और संबंधित अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने की रिपोर्ट 16 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे तक भेजी जाए।इसके साथ ही निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव से संबंधित पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।चुनाव आयोग के सचिव सुजीत कुमार मिश्रा द्वारा जारी इस पत्र की प्रति पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजी गई है।यह निर्णय आगामी विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के उद्देश्य से लिया गया माना जा रहा है।

