फिरोज खान एफके ने India Awake की ओर से विधानसभा चुनाव में शांति और लोकतांत्रिक भागीदारी की अपील की
बंगाल मिरर, आसनसोल: आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 23 और 29 April 2026 को होने जा रहे हैं। इस अवसर पर फिरोज खान एफके ने India Awake के तरफ से राज्य के सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों, नेताओं और समर्थकों से चुनावी अवधि के दौरान शांति, सौहार्द और आपसी सम्मान बनाए रखने की अपील की है।उन्होंने कहा कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और हर नागरिक को अपनी पसंद की राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने और मतदान करने का पूरा अधिकार है। लेकिन राजनीतिक मतभेदों के कारण समाज में भाईचारा, प्रेम और सामाजिक सद्भाव को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।














फिरोज खान एफके ने लोगों से आग्रह किया कि चुनाव प्रचार के दौरान धर्म, जाति या समुदाय से जुड़ी ऐसी किसी भी टिप्पणी से बचें जिससे समाज में तनाव या अशांति पैदा हो सकती है।उन्होंने सभी योग्य मतदाताओं से यह भी अपील की कि वे 23 और 29 April 2026 को होने वाले विधानसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने लोकतांत्रिक अधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करें।उन्होंने कहा कि चुनाव हर पांच साल में आते हैं, लेकिन हम सभी लोगों को पूरे साल और पूरी ज़िंदगी एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना है। हमारे समाज में खुशी हो या ग़म, मुश्किल हो या ज़रूरत का समय — सबसे पहले हम एक-दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। राजनीतिक दल और नेता चुनाव के समय आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन समाज में रहने वाले लोग हमेशा एक-दूसरे के साथ जुड़े रहते हैं। इसलिए यह बहुत ज़रूरी है कि चुनावी माहौल के दौरान भी हम अपने आपसी भाईचारे, सम्मान और सद्भाव को बनाए रखें और किसी भी तरह की ऐसी बात या व्यवहार से बचें जो हमारे समाज की एकता और शांति को नुकसान पहुंचा सकता हो।

