RANIGANJ-JAMURIA

तृणमूल कांग्रेस के दीवार लेखन पर गोबर पोत दिया, ‌तनाव

बंगाल मिरर, जामुड़िया: जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के तपसी इलाके में गुरुवार को राजनीतिक माहौल उस वक्त गरमा गया, जब मस्जिद पाड़ा में तृणमूल कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी हरेराम सिंह के समर्थन में लिखे गए दीवार लेखन पर अज्ञात लोगों द्वारा कई जगह गोबर पोत दिया गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय तृणमूल कांग्रेस के बीच आक्रोश फैल गया।घटना की जानकारी मिलते ही तपसी अंचल के तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने इसे राजनीतिक साजिश करार देते हुए कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

सूचना पाकर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वहीं, तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी हरेराम सिंह ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की हरकतें लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल इस घटना को लेकर पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। इस बारे में जब हमने जमुरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ विजन मुखर्जी से बात की तो उन्होंने कहा कि भाजपा का कोई भी कार्य करता इस तरह की हरकत नहीं कर सकता जब तक वह जमुरिया में भाजपा के प्रतिनिधि के तौर पर हैं तब तक इस तरह की हरकतें नहीं हो सकती उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता इस तरह की हरकत कभी नहीं कर सकता ना पहले कभी किया है ना भविष्य में कभी करेगा उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए क्योंकि जमुरिया में टीएमसी के अंदर गुटबाजी बहुत ज्यादा है यह उसका भी नतीजा हो सकता है ।

वही जमुरिया से वामपंथी उम्मीदवार मास्टर मोहम्मद शब्बीर हुसैन ने भी कहा की कोई भी वामपंथी कार्यकर्ता इस तरह की हरकत नहीं कर सकता वामपंथी हमेशा मुद्दों की राजनीति करते हैं उन्होंने प्रशासन से मांग की की इस पूरी घटना की जांच होनी चाहिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज जमुरिया के लोगों को विकास के राजनीति करने की जरूरत है ताकि यहां पर जो बुनियादी समस्याएं हैं उनका समाधान निकाला जा सके

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!