ASANSOL

Asansol में NH-19 पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने चार गाड़ियों को मारी टक्कर, कई घायल

बंगाल मिरर, आसनसोल, राजा बंदोपाध्याय:आसनसोल के 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के कल्ला मोड़ इलाके में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शाम के समय कल्ला मोड़ पर ट्रैफिक सिग्नल पर कई गाड़ियां खड़ी थीं। तभी तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस टक्कर में कई वाहन चालक और यात्री घायल हो गए, साथ ही गाड़ियों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

घटना की सूचना मिलते ही आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक गार्ड के ओसी संजय कुमार भगत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ट्रैफिक पुलिस, कांस्टेबल और सिविक वॉलेंटियर्स ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।इस संबंध में ओसी संजय कुमार भगत ने बताया कि एक ट्रक के नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ, जिसमें कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और कुछ लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रक ने दो पिकअप वैन और दो निजी कारों को टक्कर मारी। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।एक वाहन चालक ने बताया कि वह धनबाद से माल लादकर आ रहा था और सिग्नल पर खड़ा था। तभी अचानक एक ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। उसके भाई, जो गाड़ी चला रहे थे, भी घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा, हालांकि ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से जल्द ही स्थिति सामान्य कर दी गई।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!