ASANSOL

Asansol में भाईचारे के साथ मनाई गई ईद

बंगाल मिरर, आसनसोल : ईद का पर्व इस वर्ष भी शांति, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ शिल्पांचल में मनाया गया। आसनसोल, रेलपार, बर्नपुर ,रानीगंज ,कुल्टी दुर्गापुर के मुस्लिम बहुल इलाकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल देखने को मिला।
मुर्गासाल स्थित ईदगाह में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। बड़ी संख्या में लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। भीड़ अधिक होने के कारण कई लोगों को ईदगाह के बाहर जीटी रोड पर बैठकर नमाज अदा करनी पड़ी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।


इस अवसर पर राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमहापौर वसीम उल हक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं।
मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य और आसनसोल में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को फिर जीत मिलेगी और विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

अभिजीत घटक कुल्टी के विभिन्न इलाकों में ईद के कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा मक्का अपार्टमेंट में आयोजित ईद मिलन समारोह में पहुंचे। मौके पर अत्ताउल्लाह खान उद्योगपति विजय शर्मा आदि उपस्थित थे। मिठाई बाबू के नेतृत्व में अपर चेलीडंगाल इलाके में भव्य आयोजन किया गया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!