ASANSOL

Asansol से सहरसा के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल कोयलांचल एवं शिल्पांचल क्षेत्र से बिहार के सहरसा, सुपौल और फारबिसगंज के लाखों लोगों के आवागमन को लेकर एक बार फिर रेल सुविधा की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव शंभू नाथ झा ने आसनसोल के सांसद Shatrughan Sinha को एक पत्र सौंपकर महत्वपूर्ण मांग उठाई है।पत्र में बताया गया है कि रेल मंत्रालय द्वारा हावड़ा से दरभंगा के लिए कई ट्रेनें चलाई जा रही हैं, लेकिन आसनसोल से सहरसा के लिए अब तक एक भी सीधी ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले बिहार मूल के लाखों लोगों को यात्रा में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

शंभू नाथ झा ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि सहरसा क्षेत्र में इन दिनों मखाना की अच्छी पैदावार हो रही है, जो व्यापार के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। लेकिन सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में आसनसोल क्षेत्र के व्यापारी इस व्यवसाय से वंचित रह जा रहे हैं।चैंबर ऑफ कॉमर्स ने सांसद से अनुरोध किया है कि वे रेल मंत्रालय से पहल कर आसनसोल से फारबिसगंज होते हुए बरौनी और सहरसा तक एक नई ट्रेन सेवा शुरू कराने की दिशा में आवश्यक कदम उठाएं, ताकि यात्रियों और व्यापारियों दोनों को सुविधा मिल सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रेन सेवा शुरू होती है तो इससे न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!