Ramnavami शोभायात्रा को लेकर प्रशासन सख्त, हीरापुर थाना में बैठक, डीजे और अस्त्र-शस्त्र पर रोक
बंगाल मिरर, एस सिंह: सोमवार की शाम हीरापुर थाना के सामुदायिक भवन में रामनवमी जुलूस के आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में शिवस्थान महावीर दल अखाड़ा के 16 अखाड़ों के सदस्यों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए हीरापुर थाना के सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह महापात्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रामनवमी जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति शराब के नशे में जुलूस में शामिल नहीं होगा।














उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है, इसलिए सभी नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।थाना प्रभारी करतार सिंह ने कहा कि प्रत्येक अखाड़े में कम से कम 21 वर्ष आयु के वालंटियर होने चाहिए और उनके पास पहचान पत्र होना जरूरी है। इसके अलावा हर अखाड़े के साथ एक नोडल ऑफिसर भी नियुक्त किया जाएगा, जो जुलूस के दौरान समन्वय बनाए रखेगा।
बैठक में मौजूद ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि शिवस्थान बर्नपुर के सभी 16 अखाड़े 28 मार्च की शाम को जुलूस निकालेंगे। यह जुलूस बारी मैदान होते हुए बर्नपुर बस स्टैंड तक जाएगा और फिर वापस मंदिर में समाप्त होगा।इस बैठक में राजेश सिंह, अहमदुलाह खान, सलमान इकबाल, अमित सेन, प्रबीर धर, कौस्तव बनर्जी, बोरो अध्यक्ष शिवानंद बाउरी, पार्षद गुरमीत सिंह, राकेश शर्मा, सीमा मंडल, शरबानी मंडल, सोना गुप्ता, पूर्णेंदु चौधरी उर्फ टीपू समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके साथ ही हीरापुर ट्रैफिक प्रभारी ए. एम. खान, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रजी खान और आरपीएफ के प्रतिनिधि अवर निरीक्षक संजय घोष भी मौजूद रहे।प्रशासन ने सभी आयोजकों से शांति, अनुशासन और नियमों के पालन के साथ रामनवमी जुलूस निकालने की अपील की है।

