दुर्गापुर में दीवार लेखन हटाने को लेकर बवाल, चुनाव कर्मियों से मारपीट का आरोप
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के करंगपाड़ा पोस्ट ऑफिस इलाके में रविवार को उस समय तनाव फैल गया, जब सरकारी दीवार से राजनीतिक लिखावट हटाने गए चुनाव आयोग के दो कर्मियों के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आई।आरोप है कि तृणमूल के दीवार लेखन को हटाने के बाद लौट रहे कर्मियों को कुछ लोगों ने गाड़ी से खींचकर पीटा।














पीड़ित कर्मियों ने दावा किया कि हमलावर खुद को तृणमूल समर्थक बता रहे थे।घटना के बाद बीजेपी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए चुनाव आयोग में शिकायत की बात कही। वहीं तृणमूल की ओर से आरोपों को निराधार बताते हुए कहा गया कि बीजेपी माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है और केवल बहस हुई थी, मारपीट नहीं।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोकओवन थाने की पुलिस और केंद्रीय बल मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

